कमरे में लहूलुहान : सिपाही की महिला मित्र पर हत्या का अभियोग पंजीकृत

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

हाथरस : हाथरस में तैनात दादरी निवासी सिपाही कुलदीप भाटी की गोली लगने से मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है।

कमरे में लहूलुहान मिली उसकी महिला मित्र पर ही सिपाही की हत्या का आरोप लगा है। सिपाही के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। आरोप है कि महिला मित्र, सिपाही कुलदीप भाटी पर शादी का दबाव बना रही थी। उसने दो दिन पहले धमकी दी थी अगर शादी नहीं की तो उसे मार देगी।

ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी

ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के गांव कैमराला चक्रसैनपुर निवासी सिपाही कुलदीप भाटी वर्ष 2019 से यहां यहां तैनात थे। जलेसर रोड पर श्याम नगर इलाके में एक किराये के मकान में रहते थे। उनकी पत्नी और बच्चे दादरी में रहते हैं। गुरुवार को लोगों ने उनके कमरे से गोली चलने की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर का मुख्य दरवाजा काटा और फिर कमरे का दरवाजा तोड़ा। वहां सिपाही कुलदीप मृत अवस्था में पड़े थे। उनकी कनपटी पर गोली लगी थी। उनकी महिला मित्र बेड पर लहूलुहान पड़ी थी। उसके सीने के दाएं भाग में गोली लगी थी। सिर में भी गोली या छर्रा फंसा हुआ है।

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर

उसका उपचार आगरा के रहा था, मगर वहां से उसे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।इधर, कुलदीप के पिता जगवीर सिंह ने कोतवाली सदर में अभियोग दर्ज कराया है। उसमें कहा है कि कुलदीप की हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी युवती से प्रेम संबंध थे। यह बात कुलदीप के मित्र राहुल भाटी ने बताई है। प्रिया, कुलदीप पर शादी करने का दबाव बना रही थी। दो दिन पहले हाथरस के नवग्रह मंदिर के पास भी शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। गुरुवार को प्रिया ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी। आरोपित महिला का उसके पति से कोर्ट में विवाद चल रहा है।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Related Post

Leave a comment