स्केटिंग से केदारनाथ यात्रा पर निकले 18 वर्षीय विनीत, मां ने भावुक होकर दी विदाई

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दयलापुर निवासी 18 वर्षीय विनीत कनौजिया पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश ने स्केटिंग के माध्यम से कप्तानगंज से केदारनाथ धाम की साहसिक यात्रा शुरू की। यात्रा का शुभारंभ कप्तानगंज मुख्य चौराहा स्थित मां दुर्गा मंदिर के सामने से हुआ, जहां उनकी मां शुभवती देवी ने भावुक होकर बेटे को तिलक लगाकर विदाई दी और सुरक्षित यात्रा की कामना की।

विनीत के इस अनोखे संकल्प ने क्षेत्रवासियों का ध्यान आकर्षित किया। बड़ी संख्या में लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे और उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मनीष कुमार, श्याम, शिवम वर्मा, अरुण सोनी, रोहित कुमार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने विनीत के साहस, आत्मविश्वास और धार्मिक आस्था की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। सभी ने उनके सफल, सुरक्षित और मंगलमय केदारनाथ यात्रा की कामना की।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment