सरदार पटेल स्मृति द्वार का उद्घाटन, ‘सरदार पटेल चौक’ के नाम से मिलेगी नई पहचान

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

बस्ती। भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में पटेल चौराहे से हर्दिया मार्ग पर निर्मित सरदार पटेल स्मृति द्वार का गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकीकरण में अतुलनीय योगदान दिया। उनके आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि यह स्मृति द्वार नई पीढ़ी को सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान की याद दिलाता रहेगा।

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि अब तक ‘पटेल चौक’ के नाम से प्रसिद्ध यह स्थान आगे से ‘सरदार पटेल चौक’ के नाम से जाना जाएगा, जिससे क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ला, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, ऐश्वर्या राज सिंह, आलोक रंजन वर्मा, प्रमोद पाण्डेय, सतीश सोनकर, रोली सिंह, विनय चौधरी, प्रदीप चौधरी, अखिलेश चौधरी, विक्की, कृष्ण चंद्र गुप्ता, इंद्रेश चौधरी, अवनीश चौधरी, राहुल पांडे, चंद्र प्रकाश चौधरी, जगनारायण चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment