लंबित वेतन, ग्रेच्युटी और सेवा बहाली की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, 22 जुलाई से आंदोलन की चेतावनी

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

बस्ती। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के मंडल महासचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर प्रेम नंदवंशी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भारत सिंह कृषि विद्यालय, भारत नगर, तेंनुआ, हर्रैया में अनुचर पद पर कार्यरत मनोज कुमार वर्मा के कथित उत्पीड़न, लंबित वेतन एवं ग्रेच्युटी के भुगतान और सेवा बहाली की मांग की है। साथ ही मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा मनोज कुमार वर्मा का कई वर्षों से कथित रूप से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उनका वेतन लंबे समय से लंबित है, जबकि करीब दस वर्षों से ग्रेच्युटी का भुगतान भी नहीं किया गया है। सेवा बहाली के मामले में भी उन्हें न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाया गया है।

ज्ञापन के मुताबिक, वेतन और ग्रेच्युटी की मांग करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने तथा सेवा बहाली के बदले कथित रूप से अवैध धनराशि मांगने के आरोप भी लगाए गए हैं। संबंधित अधिकारियों पर शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न करने का भी आरोप है।

ओबीसी मोर्चा ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई, लंबित वेतन व ग्रेच्युटी का भुगतान तथा सेवा बहाली सुनिश्चित कराने की मांग की है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment