राजस्थान में करंट लगने से बस्ती के अग्निवीर जवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

बस्ती। जिले के मुंडेरवा नगर पंचायत निवासी 22 वर्षीय अग्निवीर जवान नरेन्द्र कुमार यादव की राजस्थान में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। शनिवार रात करीब आठ बजे सेना की ओर से उनके छोटे भाई वीजेन्द्र यादव को फोन कर घटना की सूचना दी गई। दुखद खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

नरेन्द्र कुमार यादव गरीब किसान रामरक्षा यादव के बड़े पुत्र थे। वर्ष 2024 में वे अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने सहजनवा में रहकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की, जबकि गिठिनी स्थित एक निजी महाविद्यालय से स्नातक किया था। उनकी मेहनत और लगन से सेना में चयन होने पर परिवार और गांव को उन पर गर्व था। जवान की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment