सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों ने बांधा समां, अतिथियों ने की सराहना

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

बस्ती। जनपद के कप्तानगंज क्षेत्र स्थित गढहा गौतम में बी.आर.एस. एकेडमी का वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कविंद्र चौधरी ‘अतुल’ द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। दहेज प्रथा पर आधारित नाटक, देशभक्ति प्रस्तुति, कैसेट डांस और दीप योगासन जैसी प्रस्तुतियों ने समारोह को आकर्षक बना दिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने सभी को प्रभावित किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, राजाराम यादव, राजमणि चौधरी, राम शंकर यादव एवं राणा दिनेश प्रताप सिंह सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment