लेखपाल के मनमाने रवैए को लेकर पत्रकार ने सीएम से लगाई गुहार

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

बस्ती। जिले के हरैया तहसील क्षेत्र के नकटीदेई बुजुर्ग गांव के एक वरिष्ठ पत्रकार ने लेखपाल के मनमाने रवैए से परेशान होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है।

पत्रकार का कहना है कि उन्होंने 8 अप्रैल 2026 को अपनी भूमि को आबादी घोषित कराने के लिए धारा-80, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 के तहत आवेदन किया था।

आरोप है कि उपजिलाधिकारी द्वारा लेखपाल कृष्ण मोहन पटेल और कानूनगो रमेश श्रीवास्तव को रिपोर्ट देने के निर्देश के बावजूद अब तक आख्या प्रस्तुत नहीं की गई है। संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने पर टालमटोल किया जा रहा है।

पत्रकार ने बताया कि उन्हें अपने समाचार पत्र “गोकरन टाइम्स” के विस्तार के लिए प्रिंटिंग मशीन लगानी है, जिसके लिए भूमि का आबादी घोषित होना जरूरी है। देरी से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment