पांच राज्यों के चुनाव परिणाम: राष्ट्रवाद और विकास की जीत, मोदी नेतृत्व पर जनता का अटूट विश्वास

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा कार्यालय पर पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के उपलक्ष्य में भव्य ‘विजय उत्सव’ का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री चौक तक पदयात्रा निकाली, जहां गगनभेदी नारों और गुलाल के साथ जीत का जश्न मनाया गया। स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर इस उत्सव में भागीदारी की।

कार्यकर्ताओं ने असम प्रभारी हरीश द्विवेदी के समर्थन में जोरदार जयघोष किया। असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में प्रचंड जीत तथा केरल और तमिलनाडु में भाजपा के उल्लेखनीय प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल का चुनाव उत्तर प्रदेश के लिए ‘सेमीफाइनल’ माना जा रहा था और इस परिणाम ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की मजबूत स्थिति को स्पष्ट कर दिया है।

असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने अपने संदेश में कहा कि यह जीत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, समर्पण और संगठन की मजबूती का परिणाम है। उन्होंने कहा कि और के नेतृत्व में जनता का विश्वास निरंतर सुदृढ़ हुआ है, और 2014 से अब तक भाजपा को मिल रहा जनादेश ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है।

जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने चुनाव परिणामों को ‘विकासवाद’ की जीत और ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ की करारी हार बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र और अंत्योदय के संकल्प के साथ मजबूती से खड़ी है। पश्चिम बंगाल के परिणामों को उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती और परिवर्तन की लहर का प्रतीक बताया, वहीं केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बढ़ते जनाधार को भाजपा के विस्तार का संकेत कहा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सफलता भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

इस अवसर पर गिल्लम चौधरी, अंकुर वर्मा, परमेश्वर शुक्ल, अमृत कुमार वर्मा, तारक जायसवाल, गजेन्द्र त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ल, सतीश सोनकर, अजय पाण्डेय, ब्रह्मदेव यादव, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्र, मीना पाण्डेय, अभिषेक कुमार, विद्या मणि सिंह, सुरेंद्र चौधरी, गजेंद्र सिंह गहमरी, विनय यादव, अजय पाल राजन, संध्या दीक्षित, मनमोहन काजू, शिवाप्रसाद चौधरी, दीपक उपाध्याय, डॉ. अरविंद, अभिषेक पाण्डेय, सचिन सिंह, गौरव अग्रवाल, आदित्य, दिव्यांशु दुबे, सुभाष श्रीवास्तव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, राजन कन्नौजिया, आकाश गुप्ता, कुन्दन वर्मा, दीपक सोनी, राकी सोनी, राकेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment