भीषण गर्मी में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, जागरूकता बढ़ाने के निर्देश

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

बस्ती/संतकबीरनगर/सिद्धार्थनगर। प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और हीट वेव (लू) के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्रमिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों, श्रमिक संगठनों और सेवायोजकों को निर्देशित किया है कि वे मजदूरों को लू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें।

निर्देशों के अनुसार ईंट-भट्ठों, निर्माण स्थलों और अन्य खुले स्थानों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए पीने का स्वच्छ पानी, ओआरएस घोल, छाया और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। साथ ही दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कार्य में विश्राम देने पर जोर दिया गया है।

प्रशासन ने कारखानों और प्रतिष्ठानों में नियमित बैठकों के माध्यम से हीट वेव से बचाव की तैयारियों की समीक्षा करने को कहा है। लेबर अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाने तथा पोस्टर-बैनर लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि श्रमिक सुरक्षित रह सकें।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment