बस्ती स्थापना दिवस पर “बेस्ट ऑफ बस्ती अवार्ड्स” का भव्य आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं हुईं सम्मानित

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

बस्ती। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ द्वारा आयोजित “बस्ती स्थापना दिवस एवं द्वितीय बेस्ट ऑफ बस्ती अवार्ड्स” समारोह का भव्य आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज, बस्ती के सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं युवा उद्यमियों सहित अनेक गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉ. मोहम्मद इकबाल, बसंत चौधरी, डॉ. वी. के. वर्मा, डॉ. अजय चौधरी एवं डॉ. अनिल यादव को सम्मान प्रदान किया गया। सामाजिक कार्य के लिए अनिल त्रिपाठी, राम प्रताप सिंह एवं बबीता गौतम को सम्मानित किया गया।व्यवसाय क्षेत्र में कमल सेन, प्रेम अग्रवाल, सिद्धार्थ मिश्रा एवं आदित्य श्रीवास्तव को सम्मान मिला, जबकि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अजय सिंह गौतम को सम्मानित किया गया।शिक्षा के क्षेत्र में सत्य प्रकाश सिंह, राजेश चौधरी, प्रियंका सिंह एवं शैलेश चौधरी को सम्मान प्रदान किया गया। साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में कमला पति पांडेय, राम नरेश सिंह “मंजुल” एवं कात्यायनी पाण्डेय को सम्मानित किया गया।खेल क्षेत्र में अनिल यादव, राम सिंह एवं विनीत गुप्ता को सम्मान मिला, वहीं युवा प्रेरणा श्रेणी में अमन शुक्ला एवं प्रखर शुक्ला को सम्मानित किया गया। कृषि क्षेत्र में पुष्पा गौतम तथा युवा उद्यमी श्रेणी में ऋतुराज सिंह एवं सौरभ दुबे को सम्मान प्रदान किया गया।

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अजय सिंह गौतम को सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक संजय जायसवाल, दयाराम चौधरी, यशकांत सिंह एवं अंकुर वर्मा शामिल रहे।

समारोह का उद्देश्य जनपद बस्ती की प्रतिभाओं एवं समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना रहा। इस दौरान “बेस्ट ऑफ बस्ती अवार्ड” के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉ. मोहम्मद इकबाल, बसंत चौधरी, डॉ. वी.के. वर्मा, डॉ. अजय चौधरी एवं डॉ. अनिल यादव को सम्मान मिला। सामाजिक कार्य के लिए अनिल त्रिपाठी, राम प्रताप सिंह एवं बबीता गौतम को सम्मानित किया गया।

व्यवसाय क्षेत्र में कमल सेन, प्रेम अग्रवाल, सिद्धार्थ मिश्रा एवं आदित्य श्रीवास्तव को सम्मान प्रदान किया गया। वहीं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अजय सिंह गौतम को सम्मानित किया गया।

शिक्षा क्षेत्र में सत्य प्रकाश सिंह, राजेश चौधरी, प्रियंका सिंह एवं शैलेश चौधरी को सम्मान मिला, जबकि साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में कमला पति पांडेय, राम नरेश सिंह “मंजुल” एवं कात्यायनी पाण्डेय को सम्मानित किया गया।

खेल क्षेत्र में अनिल यादव, राम सिंह एवं विनीत गुप्ता तथा युवा प्रेरणा श्रेणी में अमन शुक्ला एवं प्रखर शुक्ला को सम्मान दिया गया। कृषि क्षेत्र में पुष्पा गौतम और युवा उद्यमी श्रेणी में ऋतुराज सिंह एवं सौरभ दुबे को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भोजपुरी गायक सौरभ सिंह रॉयल द्वारा बस्ती को समर्पित गीत “बस्ती वाले हैं हम” का लोकार्पण किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभाष यदुवंश ने कहा कि बस्ती प्रतिभाओं की धरती है और ऐसे आयोजन समाज को प्रेरित करते हैं। विधायक अजय सिंह ने जिले के विकास और युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। वहीं संजय जायसवाल एवं दयाराम चौधरी ने इसे समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला आयोजन बताया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। संचालन कुलदीप कलश एवं राम प्रताप सिंह ने किया, जबकि संयोजन काजी फरजान और तेज प्रकाश शुक्ल ने संभाला। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment