राजन इंटरनेशनल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे, बच्चों ने मां के प्रति जताया प्रेम

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

बस्ती। राजन इंटरनेशनल एकेडमी मेंरविवार को मदर्स डे का आयोजन बड़े उत्साह और भावनात्मक माहौल में किया गया। विद्यालय की प्रबंध निदेशक के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में मां के महत्व, त्याग और ममता को याद करते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वांचल के मालवीय स्वर्गीय एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद बच्चों ने मां को समर्पित गीत, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी मासूम अभिव्यक्तियों से मां के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर शिखा चतुर्वेदी ने कहा कि मां बच्चे की पहली शिक्षिका होती है, जो उसे जीवन के संस्कार, अनुशासन और प्रेम का पाठ पढ़ाती है। उन्होंने कहा कि मां अपने बच्चों के लिए हर कठिनाई को मुस्कुराते हुए सहन करती है और उनके त्याग का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता।

विद्यालय के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि मां की ममता अनमोल और निस्वार्थ होती है। वहीं प्रधानाचार्य ने मां और बच्चे के रिश्ते को दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता बताया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को केक एवं चॉकलेट वितरित किए गए। बच्चों ने अपनी माताओं के लिए विशेष कार्ड और संदेश भी तैयार किए। विद्यालय परिवार की ओर से सभी माताओं को शुभकामनाएं दी गईं। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र यदुवंशी जीत ने किया। इस दौरान रेखा श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, नीलम श्रीवास्तव, प्रियंका यादव, रिंकू पांडेय, श्वेता त्रिपाठी, अमित मिश्रा, सौरभ पाण्डेय, शिवांश उपाध्याय सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment