बीसीडीए बस्ती में राजेश सिंह 9वीं बार अध्यक्ष, अशोक सिंह 6वीं बार महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित।

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

बस्ती। बस्ती केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन (बीसीडीए) के चुनाव में एक बार फिर अनुभव और विश्वास की जीत हुई। मंगलवार को जिला कार्यालय पर आयोजित चुनाव संचालन समिति की बैठक में अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार सिंह तथा महामंत्री पद पर अशोक कुमार सिंह को आगामी पांच वर्षों के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता मुख्य चुनाव अधिकारी विशाल मल्होत्रा ने की। उनके साथ सहायक चुनाव अधिकारी पवन मल्होत्रा, राम गोपाल कसौधन एवं शिव मूरत मिश्रा मौजूद रहे। सभी सदस्यों एवं प्रत्याशियों की उपस्थिति में नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें दोनों प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। प्रदेश पर्यवेक्षकों की सहमति एवं अनुमति मिलने के बाद दोनों पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा गया।
विशेष बात यह रही कि राजेश कुमार सिंह लगातार 9वीं बार अध्यक्ष तथा अशोक कुमार सिंह 6वीं बार महामंत्री चुने गए हैं, जिससे संगठन में उनके प्रति सदस्यों के मजबूत विश्वास का पता चलता है।
चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी अभिलेख बीसीडीए कार्यालय में जमा कर दिए गए। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आठ पदाधिकारियों के साथ सादे समारोह में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment