बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ब्रिज के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक स्कूली बस ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान पिंटू निवासी गोटवा, नगर थाना क्षेत्र के रूप में बताई जा रही है
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना तेज था कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।









