भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए सहारा बनी ग्राम पंचायत मरहा की पहल

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

बस्ती। जनपद के सदर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मरहा ने भीषण गर्मी के बीच मानवता और जीव संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश की है। लगातार बढ़ते तापमान और जल संकट को देखते हुए पंचायत ने सार्वजनिक स्थलों पर पानी से भरे नाद और जल पात्र रखवाने की पहल शुरू की है, जिससे आवारा पशु, गौवंश, कुत्तों और पक्षियों को राहत मिल सके।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिल कुमार यादव ने बताया कि गर्मी में सबसे अधिक परेशानी बेजुबान जीवों को होती है। कई बार पानी के अभाव में उनकी जान तक चली जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पंचायत क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर पानी की व्यवस्था कराई गई है।

उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे अपने घरों, दुकानों और छतों पर छोटे जल पात्र जरूर रखें। ग्रामीणों ने पंचायत की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह अभियान समाज को संवेदनशीलता और प्रकृति संरक्षण का संदेश दे रहा है।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment