बढ़ते तापमान में गन्ना फसल की सिंचाई पर दें विशेष ध्यान: इकाई प्रमुख

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

बस्ती। बजाज चीनी मिल के इकाई प्रमुख डॉ. जेपी त्रिपाठी एवं आईटी हेड शेर बहादुर सिंह ने ग्राम बहादुरपुर, रमवापुर, सीस्वरी, पिराला, हथिया, कुम्हीहा और लकड़ा में गन्ना पेड़ी एवं पौधा सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों के प्लॉटों पर सर्वे कार्य सही पाया गया।

इकाई प्रमुख ने किसानों से अपील की कि बढ़ते तापमान को देखते हुए गन्ना फसल की समय से सिंचाई करें और खेत में नमी बनाए रखें, जिससे उत्पादन बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि उर्वरक का प्रयोग शाम के समय करें तथा खेत की मेड़ों पर विशेष सतर्कता बरतें, क्योंकि गर्मी में जहरीले कीट, बिच्छू और सांप दिखाई पड़ रहे हैं।

सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने बताया कि सर्वे कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ युद्ध स्तर पर चल रहा है। किसानों को पहले से सूचना दी जा रही है, ताकि भविष्य में गन्ना आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या न हो।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment