बस्ती में माहभर गूंजेगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश,पोस्टर लॉन्चिंग के साथ अभियान का शुभारंभ

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर जनपद बस्ती में पर्यावरण संरक्षण को लेकर माहभर चलने वाले जनजागरण अभियान का शुभारंभ किया गया। विश्व युवक केंद्र, नई दिल्ली एवं युवा विकास समिति, बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में 5 जून से 5 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत प्रेस क्लब में पोस्टर लॉन्चिंग और विचार गोष्ठी के साथ हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पर्यावरणविद् कौशल पाण्डेय ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज मानवता के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है, जिससे निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि डॉ. नवीन सिंह ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का सबसे बड़ा वाहक बताते हुए उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर राम गदाधर पाण्डेय ने अनुशासन और सामूहिक सहयोग को अभियान की सफलता की कुंजी बताया। वहीं केंद्रीय पौधशाला प्रभारी इन्द्रमणि यादव ने पौधरोपण को पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया। उद्यान विशेषज्ञ मंगला प्रसाद मौर्य ने फलदार वृक्षों के पर्यावरणीय एवं आर्थिक महत्व पर प्रकाश डाला।

अभियान संयोजक बृहस्पति कुमार पाण्डेय ने बताया कि आगामी एक माह में पर्यावरण गोष्ठियां, पौधरोपण, सीड बॉल निर्माण, जागरूकता रैलियां और सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्द्रमणि यादव को “पर्यावरण प्रहरी सम्मान” से सम्मानित किया गया, जबकि लगभग 60 अन्य पर्यावरण प्रेमियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने विशाल मानव श्रृंखला बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किसान राम मूर्ति मिश्र सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, शिक्षक, युवा एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

#BastiNews #WorldEnvironmentDay2026 #SaveEnvironment #ClimateAction #PlantationDrive #GreenBasti #EnvironmentalAwareness #UPNews #Basti

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment