बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सख्त संदेश: जनहित की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद बस्ती के प्रभारी मंत्री ने शनिवार को बस्ती दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेते हुए पार्टी अभियानों की समीक्षा की और अधिकारियों को जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करने की चेतावनी दी। उनके आगमन पर पूर्व सांसद , भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठकों में प्रभारी मंत्री ने शासन और संगठन के बीच बेहतर समन्वय, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई अधिकारी जनप्रतिनिधियों या संगठन पदाधिकारियों की बातों को गंभीरता से नहीं लेता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण है।

बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे विशेष जनसंपर्क अभियान की भी समीक्षा की गई। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी समाज के विशिष्ट लोगों से संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर संगठन को और मजबूत बनाया जाए। बैठक में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जनकल्याण शिविर, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, प्राकृतिक खेती कार्यशाला तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सहयोगी दलों के नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment