शोध और शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान का मिला सम्मान, डॉ. विद्यावती यादव प्रोफेसर पद पर पदोन्नत

By Arun Kumar

Updated on:

Advertisements

बस्ती। उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा अनुभाग-5, लखनऊ द्वारा जारी शासनादेश के तहत रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय, कप्तानगंज के अंग्रेजी विभाग में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विद्यावती यादव को प्रोफेसर पदनाम प्रदान किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से महाविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

डॉ. विद्यावती यादव की प्रथम नियुक्ति वर्ष 2010 में राजकीय महाविद्यालय पचवस, बस्ती में हुई थी। अपने 16 वर्षों के शैक्षणिक अनुभव के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में 21 शोधपत्र प्रकाशित किए हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में शोधपत्र प्रस्तुत कर शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

डॉ. विद्यावती यादव, इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज, कप्तानगंज के पूर्व शिक्षक रघुनंदन यादव की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके पति डॉ. मनुजेश कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आयेंदु द्विवेदी, डॉ. वीरेंद्र प्रसाद, डॉ. पूनम मौर्या, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रदीप सिंह, विपिन शर्मा सहित शिक्षकों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment