दाऊजी मंदिर सदर भट्टी

Dauji Temple Sadar Bhatti: आगरा में श्रीकृष्ण भगवान के कई मंदिर है, जिनमें श्रद्धालुओं की असीम आस्था है। उन्हीं में से एक मंदिर है सदर भट्टी स्थित दाऊजी मंदिर। वैसे तो मंदिर श्रीकृष्ण जी के बड़े भ्राता दाऊजी महाराज के नाम पर है, यहां भगवान श्रीकृष्ण की भव्य मूर्ति भी विराजमान है।

मंदिर का इतिहास

सदर भ‌ट्ठी स्थित दाऊजी मंदिर बेहद प्राचीन है। जानकार इसे 175 वर्ष से अधिक प्राचीन बताते हैं। वैसे तो मंदिर में पूजा-अर्चना करने सर्व समाज के लोग पहुंचते हैं, लेकिन यह शिवहरे समाज का प्रमुख मंदिर है, जिनकी इनमें विशेष आस्था है। मंदिर में नियमित रूप से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

मंदिर की विशेषता :

यहां श्रीकृष्ण राधा जी के साथ रुक्मणि जीके साथ विराजमान हैं। तीनों की एक साथ प्रतिमा वाला यह एकमात्र मंदिर है। इनके साथ ही मंदिर में दाऊजी महाराज की प्राचीन मूर्ति स्थापित है। मंदिर में दाऊजी जी और उनकी पत्नी रेवती जी की भी मूर्ति है। साथ ही विष्णुजी, गरुण देव, श्रीराम दरबार, देवी मां, हनुमान जी, शिव परिवार, काल भैरव, संतोषी माता, कुबेर आदि की मूर्ति स्थापित है।

पुजारी

जन्माष्टमी पर मंदिर में श्रीकृष्ण जी समेत सभी देवों को नई पोशाकें धारण करा दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। फलों व फूलों से भव्य बंगला सजाया जाएगा। रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण अभिषेक किया जाएगा। मंदिर में भव्य विद्युत सजावट की गई है। पं. महेश वंद्र शर्मा, पुजारी

समिति अध्यक्ष

मंदिर की क्षेत्र व श्रद्धालुओं में विशेष मान्यता है। यहां सर्व समाज के विभिन्न आयोजन होते हैं। सभी प्रमुख पर्व धूमधाम से भक्तिभाव संग मनाए जाते हैं। इस वर्ष जन्माष्टमी के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है।- विजनेश शिवहरे, अध्यक्ष मंदिर

Leave a comment