बस्ती। कप्तानगंज स्थित मां दुर्गा अभिलाषा इंटर कॉलेज के मेधावियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को कायम रखा। इस वर्ष हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में 99.6 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
हाईस्कूल परीक्षा में शुभ चौबे ने 93.5%, खुशी जायसवाल ने 92.67%, प्रखर मिश्रा ने 91.16%, अनुराग मिश्रा ने 88%, श्रद्धा वर्मा ने 87.33%, चांदनी यादव ने 87.16%, प्रियांशी शर्मा ने 86.5%, निशा राव ने 86%, मोहम्मद शफीक ने 85.6%, कीर्ति वर्मा ने 85.83%, पलक मिश्रा ने 85.8%, फरहीन खातून एवं परी कसौधन ने 85.3%, शिवांगी एवं सौम्या पांडेय ने 85.1%, सुधा ने 85.8%, रीना यादव, शहीदुल निशा ने 85.1%, खुशबू पांडेय ने 84.8%, साक्षी यादव ने 82.6%, रागिनी चौरसिया एवं अनन्या श्रीवास्तव ने 80.6% तथा रोशनी खान ने 80% अंक प्राप्त किए।
वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में अनामिका राय ने 88.6% अंक प्राप्त कर जनपद में नौवां स्थान हासिल किया। इसके अलावा अतुल कुमार ने 83.8%, ज्योति यादव, आशीष एवं नंदिनी गौतम ने 82.6%, आंचल पांडेय ने 82.4%, प्रियांशु एवं राकेश चौरसिया ने 82.2%, आस्था ने 82%, सोनू गौतम ने 81.8%, शोभित वर्मा ने 81%, नैंसी यादव ने 80.4%, अंकित वर्मा ने 80.2%, साहिबा ने 78.6%, सबीना शेख ने 78.4% तथा प्रियांशी मिश्रा ने 77% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के संरक्षक एच.एस. पांडेय एवं प्रधानाचार्य कुंदन मणि त्रिपाठी ने सभी सफल छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विद्यालय के छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।
विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी देवा यादव, अशोक चौधरी, आनंद द्विवेदी, पूनम यादव, शीला वर्मा, रजनी पांडेय, रागिनी तिवारी, अनुराग द्विवेदी, लालजी यादव, शैलेंद्र वर्मा एवं चंद्रशेखर गुप्ता ने भी हर्ष व्यक्त किया।













