बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर My Bharat बस्ती के जिला युवा अधिकारी मनीष चंद्र चौधरी के निर्देशानुसार हर्रैया विकास खंड के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अरुण सिंह के नेतृत्व में अतरौरा गांव में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निबंध प्रतियोगिता से हुई, जिसमें युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संरक्षक के रूप में रिंकू सिंह एवं भाजपा मंडल मंत्री आलोक सिंह उपस्थित रहे।
निबंध प्रतियोगिता के उपरांत युवाओं ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में आकाश सिंह, रौनक ठाकुर, अभय सिंह, वैभव सिंह, प्रिंस सिंह सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की।









