प्रधानाचार्य परिषद की बैठक में समस्याओं को लेकर चर्चा

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

बस्ती: उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बैठक मंगलवार को सक्सेरिया इंटर कॉलेज में संरक्षक डॉ रामनरेश सिंह मंजुल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर के रणनीति तैयार की गई। साथ ही पिछली बैठक में हुई कार्रवाई की पुष्टि की गई।
बैठक में जनपद के समस्त प्रधानाचार्य से प्राप्त सदस्यता शुल्क को सुरक्षित रखने के लिए जनपदीय मंत्री हरिराम बंसल एवं कोषाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर से बैंक खाता खोलना के लिए अधिकृत किया गया। जनपदीय मंत्री हरिराम बंसल को संपूर्ण करवाई पूरी करने की जिम्मेदारी दी गई। बस्ती मंडल में कार्यरत कार्यवाहक प्रधानाचार्य जो विगत कई वर्षों से प्रधानाचार्य पद का पूर्ण मनोयोग से निर्वहन कर रहे हैं। परंतु प्रधानाचार्य पद का वेतन प्राप्त नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में परिषद द्वारा प्रधानाचार्य पद का वेतन दिलाने के लिए प्रत्यावेदन संयुक्त शिक्षा शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल एवं जिला विद्यालय निरीक्षक बस्ती और उत्तर प्रदेश सरकार को प्राप्त कराया जाएगा। साथ ही सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शुक्ल का निर्धारण शासन द्वारा 20 वर्ष पूर्व किया गया था। वर्तमान समय की परिस्थितियों को देखते हुए विद्यालय के सभी मदों में शुल्क जो पूर्व निर्धारित था वह अत्यंत ही कम है। जो विद्यालय के विकास एवं पठन-पाठन में बाधक है। ऐसी स्थिति में परिषद ने शासन से मांग किया कि महंगाई को देखते हुए समस्त मदों में वृद्धि की जाए।
इस दौरान उमाशंकर यादव मंडल अध्यक्ष, रामकुमार सिंह मंडल मंत्री, डॉ दिनेश चंद्र वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, शिवपूजन मिश्रा जिलाध्यक्ष, डॉ केपी सिंह संरक्षक मनोज भास्कर जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment