भव्य प्रभात रैली के साथ मनाई गई बाबा साहब की जयंती

By Arun Kumar

Updated on:

Advertisements

बस्ती। की जयंती के अवसर पर बुद्ध चेतना समिति, गौरा के तत्वावधान में भव्य प्रभात रैली एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से निकली रैलियों ने कार्यक्रम को उत्साह और जनभागीदारी से भर दिया।

इस दौरान महुआ लखनपुर, रमदेईया, गंगापुर, बढ़नी, पोखरा, खजुरिया, तिलकपुर, कटरी, करचोलिया और पटखौली राजा सहित कई गांवों से रैलियाँ विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुँचीं। बच्चों, महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया

मुख्य अतिथि विधायक ने बाबा साहब के जीवन को संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक बताते हुए उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया। विशिष्ट वक्ता एवं ने शिक्षा, समानता और भाईचारे पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता इं. महात्म ने की तथा संचालन शिव पूजन आर्य व बी०पी० आनंद ने किया।

कार्यक्रम में ओंकारनाथ, महेश कुमार, पल्टू गौतम, विजय बहादुर गौतम, रामशास्त्री, अतर सिंह आदि ने सम्बोधित किया। इस दौरान रामरंग, राजेन्द्र प्रसाद, एम सहाय, शिननाथ, अरविन्द आरती महजूद रहे।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment