बस्ती। शहर में रविवार को मोमोज की चटनी को लेकर इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कथित तौर पर चटनी में आपत्तिजनक चीज मिलाने की बात सामने आने के बाद लोगों के बीच सनसनी फैल गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे लेकर कई तरह के दावे और पोस्ट वायरल होते रहे, जिससे लोगों में जिज्ञासा और चिंता दोनों बनी रही।
चर्चा के अनुसार शहर के आवास विकास कॉलोनी गेट के पास स्थित एक मोमोज दुकान को लेकर यह मामला सामने आया। हालांकि इस बात की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पूरे दिन सोशल मीडिया से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक लोग इसी विषय पर चर्चा करते नजर आए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इंटरनेट मीडिया (Internet media) पर कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और पोस्ट भी प्रसारित होने की बात सामने आई है। वहीं कई लोग फास्ट फूड खरीदने और खाने में सावधानी बरतने की अपील भी करते दिखाई दिए।
हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।









