50 करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप का ऐलान, 100% तक छात्रवृत्ति का मौका
बस्ती। पूर्वांचल के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा और करियर के नए अवसर खोलते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश ने बस्ती में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपने स्कॉलरशिप एवं एडमिशन पोर्टल ‘CUCET 2026’ का औपचारिक शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के छात्रों को एआई-आधारित, स्किल-केंद्रित और इंडस्ट्री-रेडी शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रो. डॉ. थिपेंद्र पी. सिंह, प्रो वाइस चांसलर ने कहा कि बदलते समय में पारंपरिक शिक्षा के साथ प्रैक्टिकल स्किल्स, डिजिटल समझ और इनोवेशन बेहद जरूरी हो गए हैं। इसी सोच के साथ CUCET 2026 को तैयार किया गया है, जिससे प्रतिभाशाली छात्रों को उनकी क्षमता के आधार पर बेहतर अवसर मिल सकें।
उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी देश की पहली निजी एआई-ऑगमेंटेड यूनिवर्सिटी है, जहां कोर्स करिकुलम को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार डिजाइन किया गया है। यूनिवर्सिटी ने स्थापना से पहले ही Google, Microsoft और IBM जैसी 23 से अधिक वैश्विक कंपनियों के साथ एमओयू किए हैं, जिससे छात्रों को व्यावहारिक और रोजगारपरक कौशल मिल सके।
2000 से अधिक छात्रों को मिल चुकी है स्कॉलरशिप
CUCET योजना के तहत अब तक 2000 से अधिक छात्र-छात्राएं करोड़ों रुपये की स्कॉलरशिप का लाभ उठा चुके हैं। यूनिवर्सिटी ने इस वर्ष 50 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है, जिसमें प्रतिभागियों को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
कॉर्पोरेट एडवाइजरी बोर्ड और स्टार्टअप सपोर्ट
यूनिवर्सिटी ने 100 से अधिक कंपनियों के सहयोग से कॉर्पोरेट एडवाइजरी बोर्ड का गठन किया है, जो शिक्षा और इंडस्ट्री के बीच मजबूत सेतु का काम कर रहा है। साथ ही ‘कैंपस टैंक’ और ‘CU AI स्पेस’ जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए स्टार्टअप्स को सीड फंडिंग, इनक्यूबेशन और पेटेंट सपोर्ट दिया जा रहा है।
महिला सशक्तिकरण और स्टार्टअप को बढ़ावा
इस पहल से जुड़े कार्यक्रमों को नंद गोपाल गुप्ता नंदी और आनंदीबेन पटेल द्वारा भी प्रोत्साहन मिला है। ‘नारी योजना’ के माध्यम से तकनीकी शोध और इनोवेशन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जा रही है।
AI-स्मार्ट कैंपस और रिसर्च पर फोकस
करीब 2500 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित एआई-एनहैंस्ड स्मार्ट कैंपस में 22 मल्टीडिसिप्लिनरी पीएचडी प्रोग्राम शुरू किए गए हैं। इनमें एग्रीकल्चर, डेटा एनालिटिक्स, क्वांटम रिसर्च और साइबर सिक्योरिटी जैसे उभरते क्षेत्र शामिल हैं।
2026-27 के लिए 68 नए प्रोग्राम लॉन्च
यूनिवर्सिटी ने आगामी सत्र के लिए 68 एआई-आधारित और इंडस्ट्री-अलाइनड कोर्स शुरू किए हैं, जिनमें 40 अंडरग्रेजुएट, 16 पोस्टग्रेजुएट और 12 लेटरल एंट्री प्रोग्राम शामिल हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से पहचान
योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटन के बाद यूनिवर्सिटी ने देश की पहली प्राइवेट एआई-बेस्ड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी के रूप में तेजी से पहचान बनाई है। माइक्रोसॉफ्ट एआई बूटकैंप और एडवांस्ड क्रेडिट प्रोग्राम्स इसके इनोवेशन इकोसिस्टम को मजबूत कर रहे हैं।
CUCET 2026 से ऐसे करें आवेदन
यूनिवर्सिटी में प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUCET) के माध्यम से होगा। इच्छुक छात्र आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या टोल-फ्री नंबर 1800-270-1411 पर संपर्क कर सकते हैं।
लक्ष्य:
प्रदेश को एआई-आधारित शिक्षा, रिसर्च और तकनीकी इनोवेशन का वैश्विक केंद्र बनाना, साथ ही युवाओं को इंडस्ट्री-रेडी प्रोफेशनल्स के रूप में तैयार करना।









