बस्ती। जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के विशुनदासपुर गांव में बड़ा मंगलवार के अवसर पर भाजपा नेता ने विशाल भंडारे का आयोजन कराया। खास बात यह रही कि इसी दिन उनका जन्मदिन भी था, जिसे उन्होंने सामाजिक सेवा और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। भंडारे में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर हनुमान जी का प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर विनय कुमार सिंह उर्फ सोनू दुबौलिया ने कहा कि “आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्य का दिन है। बड़ा मंगलवार और मेरा जन्मदिन एक साथ पड़ना मेरे लिए भगवान हनुमान का आशीर्वाद है। समाज सेवा और लोगों के बीच प्रेम व सद्भाव बनाए रखना ही मेरी प्राथमिकता है।”इस दौरान गांव भक्ति और उत्साह के माहौल में सराबोर नजर आया।








