बस्ती। जिले के लालगंज पुलिस ने एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 30 दिसंबर 2024 की सुबह करीब नौ बजे उनकी बेटी स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी।
आरोप है कि
आरोप लगाया कि इसी दौरान आरोपित शशिकान्त शर्मा ने उसे बहलाकर फुसलाकर भगा ले गया। उसे भगाने में आरोपित के भाई व पिता ने भी मदद की।
तहरीर के आधार पर केस, खोजबीन शुरू
पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी है।