बस्ती। जिले के विकास खंड कप्तानगंज स्थित एसडीजी इंटर कॉलेज भुवनपुर में कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 11 में प्रवेश एवं पंजीकरण की प्रक्रिया 30 अप्रैल तक पूर्णत: निःशुल्क रखी गई है।
उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को राहत प्रदान करना है। विद्यालय प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पहले विद्यालय पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।
प्रधानाचार्या ने यह भी कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षक तथा बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। इस निर्णय से क्षेत्र के विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है









