बड़े मंगल पर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने कराया भंडारा

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

बस्ती। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर
LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के कर्मचारियों द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं भोग लगाने के साथ हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं और आमजन को प्रसाद वितरित किया गया।

भंडारे में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में शाखा प्रभारी अभिषेक दीक्षित, आकाश पांडेय, अमित उत्तम, केशव और ए.पी. बाजपेयी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों ने सेवा कार्य की सराहना की।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment