वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी हुए सम्मानित

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

बस्ती। कप्तानगंज स्थित रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

स्नातक कला संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर बालिका वर्ग में मनीषा मौर्य तथा बालक वर्ग में सचिन यादव को पुरस्कृत किया गया। सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में अनामिका, प्रमोद और अंशिका ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गृह विज्ञान प्रश्नोत्तरी में रोशनी यादव, कंचन और चांदनी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिला। मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शिवा मौर्य, जान्हवी शर्मा और श्रेया दुबे ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर्येन्दु द्विवेदी, रीना जायसवाल एवं अन्य प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत सरस्वती वंदना शुभी तिवारी ने प्रस्तुत की, जबकि स्वागत गीत बबीता यादव, रागिनी, शारदा एवं वंदना ने गाया। गणेश वंदना आशीष कुमार ने प्रस्तुत की तथा राधा-कृष्ण नृत्य रुचि और वंदना द्वारा आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि वरदा आर्ट इंस्टीट्यूट, गोरखपुर की निदेशक एवं वरिष्ठ रंगकर्मी रीना जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए निरंतर परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने अनुशासन, समय के सदुपयोग और देशभक्ति की भावना को सफलता की कुंजी बताया।

प्राचार्य डॉ. आर्येन्दु द्विवेदी ने कहा कि यह समारोह वर्षभर के परिश्रम का प्रतिफल है। उन्होंने छात्रों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचते हुए खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देने की सलाह दी।

समारोहक डॉ. पूनम ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. विद्यावती यादव ने छात्र-छात्राओं को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूनम ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनिल सिंह ने किया। इस अवसर पर वीरेंद्र, डॉ. प्रदीप सिंह, विपिन शर्मा, सुचेता, विजय, सुभाष सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी हुए सम्मानितबस्ती। कप्तानगंज स्थित रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।स्नातक कला संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर बालिका वर्ग में मनीषा मौर्य तथा बालक वर्ग में सचिन यादव को पुरस्कृत किया गया। सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में अनामिका, प्रमोद और अंशिका ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गृह विज्ञान प्रश्नोत्तरी में रोशनी यादव, कंचन और चांदनी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिला। मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शिवा मौर्य, जान्हवी शर्मा और श्रेया दुबे ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर्येन्दु द्विवेदी, रीना जायसवाल एवं अन्य प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत सरस्वती वंदना शुभी तिवारी ने प्रस्तुत की, जबकि स्वागत गीत बबीता यादव, रागिनी, शारदा एवं वंदना ने गाया। गणेश वंदना आशीष कुमार ने प्रस्तुत की तथा राधा-कृष्ण नृत्य रुचि और वंदना द्वारा आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।मुख्य अतिथि वरदा आर्ट इंस्टीट्यूट, गोरखपुर की निदेशक एवं वरिष्ठ रंगकर्मी रीना जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए निरंतर परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने अनुशासन, समय के सदुपयोग और देशभक्ति की भावना को सफलता की कुंजी बताया।प्राचार्य डॉ. आर्येन्दु द्विवेदी ने कहा कि यह समारोह वर्षभर के परिश्रम का प्रतिफल है। उन्होंने छात्रों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचते हुए खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देने की सलाह दी।समारोहक डॉ. पूनम ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. विद्यावती यादव ने छात्र-छात्राओं को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूनम ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनिल सिंह ने किया। इस अवसर पर वीरेंद्र, डॉ. प्रदीप सिंह, विपिन शर्मा, सुचेता, विजय, सुभाष सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment