इं० कमालूदीन चौधरी के दावत-ए-वलीमा में पहुंचे सांसद व विधायक, ग्रामीणों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

बस्ती। बस्ती सांसद राम प्रसाद चौधरी एवं राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने ब्लॉक क्षेत्र सल्टौआ के ग्राम पंचायत मनिकौरा मुनियांव में आयोजित इं० कमालूदीन चौधरी के दावत-ए-वलीमा समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम में उनके पहुंचते ही ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सामाजिक सौहार्द

मरहूम गुलाम हुसैन फौजी के पुत्र इं० कमालूदीन चौधरी द्वारा आयोजित इस समारोह में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। सांसद रामप्रसाद चौधरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम होते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। दावत-ए-वलीमा में पारंपरिक व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी अतिथियों ने आनंद लिया। पूरे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बना रहा।

इस दौरान

समारोह के अंत में आयोजकों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रहमतुल्लाह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हृदय राम चौधरी, अरबाज, हाशिम अली, सफीयुद्दीन सिद्दीकी (आईईएस, रक्षा मंत्रालय असम), मैनुद्दीन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment