देश को नक्सल मुक्त बनाने के उपलक्ष्य में बस्ती में गूंजा सोहर, 2500 महिलाओं ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

बस्ती। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नेतृत्व में देश को नक्सलवाद से मुक्त बनाने की दिशा में मिली ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में बस्ती जनपद में एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन का आयोजन किया गया। इस दौरान पहल संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 2500 महिलाओं ने एक साथ भगवान श्रीराम का पारंपरिक सोहर गाकर नया इतिहास रच दिया। इस अनूठे आयोजन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने लोक संस्कृति, एकता और महिला शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए सामूहिक रूप से सोहर गान प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन स्थल पर लोकगीतों की मधुर गूंज और महिलाओं के उत्साह ने माहौल को भक्तिमय और ऐतिहासिक बना दिया।

पहल संस्था के संस्थापक समाजसेवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद देश के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक था, जिसे समाप्त कर भारत आज विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बस्ती की महिलाएं अब आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से जिले को विकास की नई पहचान दिलाने का कार्य करेंगी। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बन गया है।

कार्यक्रम में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के जज के रूप में मौजूद ने 2500 महिलाओं द्वारा सामूहिक सोहर गायन को विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया। इस अवसर पर संजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment