कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी से मिले राजकिशोर सिंह, दी बधाई

By Arun Kumar

Published on:

बस्ती, 11 मई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार विकास के लिए पूरी तरह कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार से विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार नई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

राजकिशोर सिंह ने कहा कि मंत्रिमंडल में शामिल सभी नए मंत्री विकास और जनहित के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं, जिससे प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर उन्होंने कैबिनेट मंत्री सहित अन्य नए मंत्रियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment