रिटायर्ड IPS अधिकारी Dr.SN साबत बने UPSSSC के नए अध्यक्ष; प्रदेश में सरकारी भर्ती में आएगी तेजी…

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

लखनऊ। रिटायर्ड IPS अधिकारी डॉ. एसएन साबत को गुरुवार को UPSSSC का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सत्य नारायण साबत मंगलवार यानी 31 दिसंबर को पुलिस महानिदेशक (डीजी) पद से रिटायर हुए थे।

डॉ. एसएन साबत 1990 बैच के IPS अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति पांच वर्ष के लिए की गई है। यह पद प्रवीर कुमार के अध्यक्ष पद से त्याग पत्र देने के कारण पिछले वर्ष पांच जुलाई से खाली चल रहा था।

उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने आइपीएस अधिकारी एसएन साबत (IPS officer SN Sabat) पर भरोसा जताते हुए उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी सौंप दी है।

वहीं, अवकाश प्राप्त IPS अधिकारी सुभाष सिंह बघेल आईजी के पद से वर्ष 2021 में रिटायर हुए थे। उन्हें आयोग का सदस्य बनाया गया है। इनका कार्यकाल 14 मई 2029 तक रहेगा।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment