योग के माध्यम से पूरे विश्व को शांति और समृद्धि का संदेश दे रहा है भारत- महेश शुक्ल

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

Basti. पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, इण्डियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर एवं विश्व संवाद परिषद के नेतृत्व में जिले में सौ से अधिक स्थानों पर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया चारों तहसीलों में वृहद कार्यक्रम किए गए। सभी कार्यक्रमों में जिला गंगा समिति बस्ती के साथ सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जिला मुख्यालय पर शिवहर्ष किसान पी जी कॉलेज (Shivharsh Kisan PG College) में ओम प्रकाश आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट यूनिट बस्ती और डॉ नवीन सिंह अध्यक्ष इण्डियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर के कुशल निर्देशन में योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय और सौरभ तुलस्यान ने योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया।

मुख्य अतिथि द्वारा

इस अवसर पर दीप प्रज्वलन के पश्चात मुख्य अतिथि महेश शुक्ला उपाध्यक्ष गोरक्षा आयोग उत्तर प्रदेश ने कहा कि आज पूरा विश्व हमारे ऋषि परंपरा एवं पुष्ट वैचारिक धरातल की ओर बड़ी जिज्ञासा से देख रहा है जिसका परिणाम है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के 177 देशों ने योग का सहर्ष समर्थन किया। जब दुनिया युद्ध के विनाशगर्त में जा रही है।

ऐसे में भारत से विश्व शांति और समृद्धि का संदेश योग के माध्यम से पूरी दुनिया को दिया जा रह है। आज भारत का जन-जन योग से निरोग होने के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। विशिष्ट अतिथि पूर्व डी आर एम राजमाता आशिमा सिंह ने कहा कि आदियोगी भगवान शिव की कृपा से महर्षि पतंजलि ने योग दर्शन की रचना कर पूरे विश्व को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। आज पूरा विश्व भारत का अनुसरण कर रहा है।

डॉ नवीन सिंह और गरुड़ ध्वज पाण्डेय द्वारा अतिथियों को वैदिक साहित्य भेंट कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति बस्ती ने कहा की संस्था पूरे वर्ष भर जिले के विभिन्न स्थानों पर योग शिविर के माध्यम से जन-जन को स्वस्थ करने का कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। अखिलेश दुबे अध्यक्ष सनातन धर्म संस्था बस्ती ने योग को ऋषियों की अनुपम देन बताया।

नित्य योगाभ्यास की सलाह

इस अवसर पर कामना पाण्डेय जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति बस्ती, रि. कर्नल के सी मिश्र, डॉ वीरेंद्र त्रिपाठी, सुभाष चंद्र आर्य जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति ने लोगों को नित्य योगाभ्यास की सलाह दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वैदिक यज्ञ था जो औषधि युक्त हवन सामग्री के द्वारा पूरे वातावरण को सकारात्मक, ऑक्सीजन युक्त और आनंदमय बना रहा था। कार्यक्रम के अंत में डॉ शिवेंद्र मोहन पाण्डेय ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं योग साधकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस दौरान

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष तिवारी, अमित कुमार गुप्ता डी पी ओ नमामि गंगे, गरुण ध्वज पाण्डेय, संदीप भट्ट, सुरेन्द्र शर्मा, कलावती, प्रमोद सिंह, सरिता शुक्ला, हिमांशु यादव, प्रवीन त्रिपाठी, अनूप कुमार त्रिपाठी, अनीशा मिश्रा, अरविंद श्रीवास्तव,भागवत पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय एडवोकेट, दिनेश मौर्य, रजनी मिश्रा, गोपेश्वर त्रिपाठी, डॉ जेपी सिंह, किरन वर्मा, पुष्पा सिंह, संगीता यादव, रजनीश चौधरी, प्रमोद कुमार, मनीष त्रिपाठी, आशुतोष, दीनानाथ शुक्ल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment