जुम्मे की नमाज के बाद नमाजियों और राहगीरों को पिलाया गया ठंडा शरबत

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

बस्ती। भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम के बीच शुक्रवार को दक्षिण दरवाजा, पुरानी बस्ती क्षेत्र में जुम्मे की नमाज के बाद नमाजियों एवं राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर गर्मी से राहत महसूस की।

आयोजकों द्वारा मस्जिद के बाहर शरबत वितरण शिविर लगाया गया, जहां नमाज अदा कर बाहर निकल रहे लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी ठंडा शरबत पिलाया गया। सेवा कार्य का उद्देश्य भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाना और समाज में भाईचारे व मानवता का संदेश देना था।

इस अवसर पर पत्रकार इमरान अहमद अंसारी, मोहम्मद सलमान, मोनू खान, छोटू मिस्त्री, सफीक अहमद सहित कई स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। सभी ने मिलकर आने-जाने वाले लोगों को शरबत वितरित किया और गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि भविष्य में भी समाजहित में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment