12 IPS Transfer: अभिनंदन बस्ती के नए एसपी, मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, भदोही, भेजे गए …

By Arun Kumar

Published on:

12 IPS Transfer: यूपी में IPS के कार्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है। विनोद कुमार को कन्नौज का नया SP बनाया गया है। इसके साथी प्रभावित होने वाले जिलों में मैनपुरी, बस्ती, कानपुर, लखनऊ, अमरोहा, मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, भदोही, सहारनपुर शामिल है।

ये लिस्ट अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक उत्तर प्रदेश लखनऊ ने यह आदेश जारी किया है। इसमें भारतीय पुलिस सेवा से संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। जिन्हें तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।

IPS अभिनंदन बस्ती भेजे गए

पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अभिनंदन को पुलिस अधीक्षक बस्ती, पुलिस अधीक्षक मैनपुरी विनोद कुमार को पुलिस अधीक्षक कन्नौज, पुलिस अधीक्षक भदोही डॉक्टर मीनाक्षी कात्ययान को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अधिसूचना कानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

बस्ती और कन्नौज में परिवर्तन

पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अधिसूचना कानपुर बसंत लाल को पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ, पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, जबकि पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनंद को पुलिस अधीक्षक अमरोहा के पद पर भेजा गया है।

भदोही और सहारनपुर में भी बदलाव

अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहारनपुर अभिमन्यु मांगलिक को पुलिस अधीक्षक भदोही, सहायक पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर व्योम बिंदल को प्रभारी पुलिस अधीक्षक नगर सहारनपुर बनाया गया है

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment