किशोरी का अपहरण और युवती से दुष्कर्म

अंबेडकरनगर : अस्पताल के लिए निकली किशोरी का अपहरण कर लिया गया। वहीं दूसरे प्रकरण में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज किया है।इब्राहिमपुर के एक गांव की किशोरी गत 17 अक्टूबर को घर से जिला अस्पताल के लिए निकली थी। दोपहर में अकबरपुर के माधवपुर पहितीपुर का युवक दीपांशु गुप्त ने अपहरण कर लिया। शाम तक घर न पहुंची तो स्वजन खोजबीन की। इस दौरान आरोपित का नाम सामने आया। पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। निरीक्षक बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

भीटी: अहिरौली के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर इब्राहिमपुर के निनावां गांव का विवेक पटेल उर्फ मोनू ने गत वर्ष अपने प्रेम जाल में फंसाया। दबाव बनाकर उसके साथ कई वार शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। पहले तो आजकल कहकर उसे टरकाता रहा और बाद में इन्कार करने लगा। गत सप्ताह जब उसने दबाव बनाया तो आरोपित उसे गाली व जान से मारने की धमकी देते भगा दिया, इससे आहत युवती ने पुलिस को नामजद तहरीर दी।

Leave a comment