विवादित जमीन पर नाली निर्माण को लेकर बवाल, महिला से मारपीट कर मंगलसूत्र छीनने का आरोप

By Arun Kumar

Published on:

Advertisements

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बडकुईयां गांव में विवादित जमीन पर जबरन नाली निर्माण को लेकर तनाव बढ़ गया। पीड़ित रामवृक्ष पुत्र रामबहोर ने वाल्टरगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गई और गले से मंगलसूत्र छीन लिया गया।

रामवृक्ष के अनुसार ग्राम प्रधान राम सुभाव, रामजी, बिन्द्रावती देवी, मीरा देवी, प्रेमा देवी सहित अन्य लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जिसका मामला सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय में वाद संख्या 242 के तहत लंबित है। इसके बावजूद विपक्षी विवादित जमीन पर नाली निर्माण कराने पर आमादा हैं।

आरोप है कि 21 मई को विपक्षी पक्ष के लोग विवादित जमीन पर पहुंच गए और विरोध करने पर उनकी पत्नी की पिटाई कर दी। साथ ही गले में पहना मंगलसूत्र भी छीन ले गए। पीड़ित ने बताया कि इस मामले में पहले भी 11 फरवरी को पुलिस द्वारा धारा 126/135 के तहत कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन विपक्षी अब भी दबंगई कर रहे हैं।

पीड़ित ने पुलिस से पत्नी का मंगलसूत्र वापस दिलाने और विवादित जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने की मांग की है।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment