नाग पंचमी का त्यौहार, जन-जन में है खुशी अपार – Special Poem

By Arun Kumar

Updated on:

Advertisements

नाग पंचमी का त्यौहार,

जन-जन में है खुशी अपार ।

सावन का यह मास सुहाना,

खुशियों का मिल गया खजाना ।

चहुँदेिश छायी है हरियाली,

कैसी सुन्दर समां निराली।

वर्षा ऋतु सबके मन भाये,

आसमान पर बादल छाये,

हर कोई अपना गम भूला,

पड़ा बाग में अनुपम झूला।

जिसे देखिए वही विभोर,

नाच रहा है मन का मोर

पापा का पाकर उपहार,

बच्चों में है खुशी अपार।

गोरी करती है श्रृंगार

प्रियतम का पाकर दीदार

सावन मास परम सुखदाई,

घर-घर बरखा रानी आयी।

Arun Kumar

Arun Kumar is a senior editor and writer at www.bhartiyasarokar.com. With over 4 years of experience, he is adept at crafting insightful articles on education, government schemes, employment opportunities and current affairs.

Leave a comment